JEE Main Exam City Slip 2025: जारी होने जा रही जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Exam City Intimation Slip 2025: जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन दो सेशन में किया जाता है। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

JEE Main Exam City Intimation Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन सिटी स्लिप 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main City Slip 2025

JEE Main City Slip 2025

JEE Main Session 2 Exam 2025: अप्रैल में होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड से पहले जेईई मेन सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकेंगे।

End of Feed