JEE Main Admit Card Download: जेईई मेन 15 अप्रैल परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 12, 2023, 06:27 PM IST

JEE Main Admit Card 2023 Download Direct Link: जेईई मेन 2023 प्रवेश पत्र 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2023 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 15 अप्रैल 2023 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उन उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, एनटीए ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

JEE Mains Admit Card for 15th April Exam

JEE मेन्स का प्रवेश पत्र

जेईई मेन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड लिंक को क्लिक करें और एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उसका ए4 आकार का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

End of Feed