एजुकेशन

APSC CCE 2023 Pre Result: जारी हुआ असम लोक सेवा आयोग का रिजल्ट, देखें सीसीई परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 12, 2023, 06:51 PM IST

APSC CCE 2023 Pre Result PDF Download: असम लोक सेवा आयोग की ओर से 26 मार्च 2023 को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एपीएससी कके परिणाम बिना किसी लॉग इन के पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा राज्य सरकार में 793 वैकेंसी के लिए है और अगला स्टेप मेन्स परीक्षा होने वाली है।

Image

APSC CCE 2023 Pre Result

APSC CCE 2023 Prelims Result: असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के रिजल्ट को लेकर घोषणा कर दी गई है। इसके लिए लगभग 10,148 उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई भी किया है। जिन उम्मीदवारों ने APSC CCE 2023 प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in की मदद से अपने परिणाम को ऑनलाइन मोड में चेक और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

APSC CCE 2023 प्रीलिम्स 26 मार्च 2023 को आयोजित किया गया था और अस्थाई आंसर की 27 मार्च, 2023 को रिलीज की गई थी। उम्मीदवारों को परेशानी से बचाने के लिए रिजल्ट एक पीडीएफ फॉर्मेट के रूप में जारी हुआ है, इसलिए रिजल्ट को चेक करने के लिए किसी लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।

एपीएससी सीसीई प्री रिजल्ट लिंक - APSC CCE Pre Result 2023 Download Direct link

राज्य में कई विभागों की कुल 793 वैकेंसी को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। APSC CCE प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। इसके अलावा परिणाम में क्रम अनुसार उन उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्ट में दिए गए हैं जिन्होंने परीक्षा के अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है।

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे अब APSC CCE मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं और इसकी डेट को जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने एपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन हासिल की है, उन्हें एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा डेट और अन्य विवरण के बारे में सूचित किया जाएगा। मेन्स परीक्षा में लिखित प्रश्न पत्र और एक इंटरव्यू शामिल होंगे, और अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले संयुक्त अंकों के आधार पर होगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article