एजुकेशन

JEE Main Admit Card 2025: 7 से 9 अप्रेल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2025 Session 2: जेईई मेन परीक्षा का आयोजन अलग अलग तारीख पर हो रहा है, ऐसे में हर दिन की परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है, जानें 7 से 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए कहां से डाउनलोर करें एडमिट कार्ड

Image

7 से 9 अप्रैल के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025

JEE Main Admit Card 2025 Session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 7 से 9 अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। जानें एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार कहां से JEE Main Admit Card 2025 Download कर सकेंगे।

अब से 7 से 9 अप्रेल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाने वाला है।

JEE Main Admit Card 2025 Download Website

एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर से JEE Main Admit Card 2025 Download कर सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी डाउनलोड लिंक को शेयर किया जाएगा।

जारी होने पर, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन 7-9 अप्रैल के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यूआर और बारकोड का होना जरूरी

2-4 अप्रैल के एडमिट कार्ड की अधिसूचना में, एनटीए ने उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर क्यूआर और बारकोड उपलब्ध हों।

परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के रूप में आवेदन पत्र के साथ अपलोड की गई और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित फोटो आईडी लानी होगी।

जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर, उम्मीदवार एनटीए से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain.nta@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं।

कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियां बदली गई

एनटीए ने हाल ही में कहा कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकराव के कारण कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियां बदल दी थी। एजेंसी ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ उम्मीदवारों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, और उन पर विचार किया गया है।

अगर कोई उम्मीदवार जिसकी बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन एक साथ हैं, लेकिन छूट गई है, तो वह एजेंसी से संपर्क कर सकता है और बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन एडमिट कार्ड की प्रतियों के साथ ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article