JEE Main Session 2 Topper Gajare Nilkrishna Nirmalkumar: जेईई मेन्स के सेशन 2 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। जेईई मेन्स सेशन 2 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के रहने वाले गजारे नीलकृष्ण नीलकुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 (JEE Main 2024 AIR 1 Gajare Nilkrishna Nirmalkumar) लाकर इतिहास रच दिया है। निलकृष्ण के पिता पेशे से एक किसान हैं।
जेईई मेन्स सेशन 2 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है।
JEE Main Session 2 Topper Gajare Nilkrishna Nirmalkumar
महाराष्ट्र के रहने वाले गजारे नीलकृष्ण के पिता एक किसान के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। गजारे बताते हैं कि उनके पिता को पता नहीं था कि जेईई क्या है, जब उन्होंने इसे समझाया तो वे हैरान और प्रसन्न हो गए। नीलकृष्ण ने जेईई मेन्स सेशन 1 की परीक्षा में भी टॉप किया था।
आर्थिक तंगी के बीच बड़े होते हुए और छोटी बहन की मदद से गजारे 10वीं कक्षा में ही आईआईटी में दाखिला लेने की इच्छा रखने लगे। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा से ही जेईई और आईआईटी से बीटेक करने का फैसला कर लिया था। नीलकृष्ण ने इससे पहले 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्रभावशाली 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
IIT Bombay से BTech करने का सपना
जेईई मेन्स टॉपर गजारे नीलकृष्ण आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं। नीलकृष्ण ने सेल्फ स्टडी के दम पर यह परीक्षा पास कर ली है। वो रोजाना 10 से 12 घंटे अपने स्टडी को देते हैं। उनके इस कामयाबी के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
