एजुकेशन

JEE Main 2023 Session 2 Analysis: ऐसा रहा जेईई मेन का सेशन 2 पेपर, जानिए किस विषय से आए कैसे प्रश्न

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 15, 2023, 08:12 PM IST

JEE Main 2023 Session 2 Exam Analysis: जेईई मेन 2023 सेशन 2 परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जेईई मेन शिफ्ट 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा विश्लेषण साझा किया गया है और कठिनाई स्तर के मामले में पेपर को 'मध्यम' के रूप में रेट किया है। यहां पर पेपर का विश्लेषण चेक कर सकते हैं।

Image

जेईई मेन 2023 सेशन 2 परीक्षा

JEE Main 2023 Session 2 Exam Analysis: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 सेशन 2 के लिए पूरी हो चुकी है। एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन अप्रैल सेशन की अंतिम परीक्षा या फाइनल एग्जाम 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जेईई मेन शिफ्ट 2 परीक्षा के अंदर शामिल उम्मीदवारों ने परीक्षा विश्लेषण भी साझा किया है। जेईई मेन परीक्षा के कठिनाई स्तर के मामले में पेपर को 'मध्यम' के रूप में रेट किया है। कुछ छात्रों ने साझा किया कि कुछ प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे। कुल मिलाकर पेपर संतुलित प्रश्नों से भरा हुआ था।

जेईई मेन 2023 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म हुई। उम्मीदवार शिफ्ट 2 परीक्षा के प्रारंभिक विषयवार विश्लेषण को चेक कर सकते हैं।

कठिनाई स्तर पर भौतिकी को आसान से मध्यम स्तर पर आंका गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे और सभी प्रमुख यूनिट में समान रूप से वितरित किए गए थे।

तीन विषयों में से केमिस्ट्री को सबसे आसान रेट किया गया था। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था।

गणित को कठिनाई स्तर पर मध्यम से कठिन के रूप में आंका गया। सभी चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। एलजेबरा और कैलकुलस पर ज्यादा जोर था।

अब, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद, एनटीए जेईई मेन की आंसर की और परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। रुझानों के अनुसार उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट मई में जारी किए जाने की उम्मीद है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article