एजुकेशन

JEE Main 2023: जेईई मेन आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 14, 2023, 04:48 PM IST

JEE Main 2023, JEE Main Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके अलावा जईई मेन आंसर-की 2023 की डायरेक्ट पीडीएफ लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Image

JEE Main 2023

Photo : iStock

JEE Main Sarkari Result 2023, JEE Main Answer Key 2023: जेईई मेन परीक्षा कल यानी 15 अप्रैल 2023 को संपन्न होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की आंसर-की (JEE Main Provisional Answer Key 2023) एग्जाम खत्म होने के एक हफ्ते कें अंदर जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन प्रोविजनल आंसर-की 2023 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Answer Key 2023: कल खत्म होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हुई और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जाना है। एनटीए की ओर से जेईई मेन एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए तीन से चार दिन का समय मिलेगा। जिस पर विचार करने के बाद फिर फाइनल आंसर-की जारी होगी।

JEE Main Session 2 Result 2023: कब तक आएगा सेशन 2 रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JEE Main Session 2 Result 2023

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस एग्जाम की डेट

जेईई मेन में शीर्ष 2,50,000 में रैंक पाने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। बता दें कि जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई निर्धारित की गई है। वहीं, यह परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article