JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड (JEE Main Session 2 Admit Card 2023) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन अप्रैल सेशन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main 2023
JEE Main Exam Date 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल,11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
JEE Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में एनटीए किसी भी वक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download JEE Main Session 2 Admit Card 2023
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सेशन 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, पेपर 1 का रिजल्ट 6 फरवरी और पेपर 2 का रिजल्ट 28 फरवरी को वेबसाइट पर जारी किया गया। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
