एजुकेशन

JEE Main 2023: जेईई मेन पात्रता याचिका पर अब बॉम्बे हाई कोर्ट 24 अप्रैल को करेगा सुनवाई

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 13, 2023, 01:42 PM IST

JEE Main 2023: इस मामले की सुनवाई पहले मुख्य न्यायाधीश एसवी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति संदीप वी मार्ने ने की थी। बेंच ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 75 फीसदी पात्रता मानदंड से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने को कहा था।

Image

JEE Main 2023: बॉम्बे हाई कोर्ट 24 अप्रैल को करेगा सुनवाई।

Photo : iStock

JEE Main 2023: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023) पात्रता मानदंड 75 प्रतिशत याचिका को 24 अप्रैल, 2023 तक के लिए (JEE Main) स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने आज 13 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि एनटीए ने और समय मांगा है। 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा निर्धारित किया गया है।

इस मामले की सुनवाई पहले मुख्य न्यायाधीश एसवी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति संदीप वी मार्ने ने की थी। बेंच ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 75 फीसदी पात्रता मानदंड से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने को कहा था। हाई कोर्ट में दायर याचिका में एनटीए से जेईई मेन परीक्षा 2023 के लिए पात्रता पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया था। याचिका में पात्रता मानदंड में छूट की मांग की गई है और ये मानदंड उन जेईई उम्मीदवारों के लिए अनुचित है जिन्होंने अपनी परीक्षा पास की थी। कोविड काल और जेईई की तैयारी के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

मामले में 24 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

वहीं एडवोकेट अनुभा ने ट्वीट कर कहा कि सरकार की ओर से जेईई मामले पर अपडेट एजी ने आज मुंबई हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उल्लेख किया कि वे हलफनामा दाखिल करेंगे, इसलिए इसके लिए समय का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि मैंने न्यायाधीश से इसे जल्दी रखने का अनुरोध किया, क्योंकि छात्र चिंतित हैं। अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।

अभी एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। अब तक 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। अंतिम दो परीक्षाएं 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जा रही हैं। सत्र 2 दो पालियों में है - सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article