JEE Advanced Result 2026 Released On jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Advanced Result 2026) खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई (Advanced) 2026 के परिणाम घोषित कर (JEE Advanced Result) दिए हैं। उम्मीदवार 1 जून को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित उपस्थित हुए थे।
JEE Advanced Result 2026 Released: यहां देखें जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इसमें 56,880 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 10,107 है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
JEE Advanced Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Advanced Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JEE Advanced Result: शुभम कुमार ने किया टॉप
बता दें इस वर्ष IIT दिल्ली क्षेत्र के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहां उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए। IIT दिल्ली क्षेत्र की ही आरोही देशपांडे ने CRL में 77 अंक प्राप्त किए और 360 में से 280 अंक हासिल करके शीर्ष महिला उम्मीदवार के रूप में स्थान प्राप्त किया।
JEE Advanced Result: आईआईटी दिल्ली से निकले तीनों टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान आईआईटी दिल्ली क्षेत्र के उम्मीदवारों ने प्राप्त किए। शुभम कुमार ने 330 अंकों के साथ परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
JEE Advanced Topper List 2026: यहां दें जेईई एडवांस्ड टॉपर्स की लिस्ट
- शुभम कुमार 330 IIT दिल्ली
- कबीर छिल्लर 329 IIT दिल्ली
- जतिन चाहर 319 IIT दिल्ली
- मोहित शेखर शुक्ला 319 IIT मद्रास
- कुची संदीप 318 IIT मद्रास
- बी. जयकृष्णा श्रीनिवास 314 IIT बॉम्बे
- अर्नव गौतम 314 IIT दिल्ली
- कनिष्क जैन 313 IIT बॉम्बे
- मेडिसेट्टी नागा सहर्षा 312 IIT मद्रास
- दर्श सिक्का 311 IIT दिल्ली
इस कॉलेज से सबसे ज्यादा छात्रों ने पास की परीक्षा
जेईई (एडवांस्ड) 2026 के टॉप 500 अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 174 छात्र IIT मद्रास ज़ोन से रहे। इसके बाद IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली का स्थान रहा।
| जोन | टॉप 500 में अभ्यर्थी | कुल सफल |
| IIT मद्रास | 174 | 14,294 |
| IIT बॉम्बे | 120 | 12,389 |
| IIT दिल्ली | 114 | 10,697 |
| IIT रुड़की | 46 | 5,637 |
| IIT भुवनेश्वर | 23 | 5,428 |
| IIT कानपुर | 16 | 5,552 |
जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
