एजुकेशन

JEE Advanced Exam Schedule 2026 :बिग अपडेट! जारी हुआ जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का शेड्यूल

JEE Advanced Exam Schedule 2026 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE एडवांस्ड) 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर तिथियां देख सकते हैं।

JEE Advanced Exam Schedule 2026 Released

JEE Advanced Exam Schedule 2026 Released: यहां देखें जेईई एडवांस्ड एग्जाम शेड्यूल 2026

JEE Advanced Exam Schedule 2026 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE एडवांस्ड) 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर (JEE Advanced Exam Schedule 2026) दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर (JEE Advanced Exam Schedule) सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 मई और 17 मई को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सीबीटी मोड पर होगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (JEE Advanced Exam Date) निर्धारित है। जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

JEE Advanced Exam Schedule 2026

बता दें जेईई मेन की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार एडवांस्ड की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन दो सेशन में आयोजित होगा। पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक होगा। जबकि दूसरा सेशन 1 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा भारत के लगभग सभी राज्यों व शहरों में निर्धारित होगी। यह परीक्षा शहर भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। IITR जल्द ही उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची और विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।

JEE Advanced Exam Date 2026: 2.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

बता दें जेईई एडवांस्ड भारत का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार बीटेक, बीएस, बीआर्क, डुअल डिग्री और इंटीग्रेटेड एमटेक / एमएससी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं। इस परीक्षा में लगभग 2.5 लाख जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article