एजुकेशन

JEE Advanced Response Sheet 2024: जारी हो गई जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Advanced Answer Key Response Sheet Released: आईआईटी मद्रास की तरफ से जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की पर रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है। जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। वहीं JEE एडवांस्ड 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी।

Image

JEE Advanced 2024 रिस्पॉन्स शीट

Photo : Times Now Digital

JEE Advanced Answer Key Response Sheet Released: जेईई एडवांस्ड आंसर की और रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। आईआईटी मद्रास आज यानी 31 मई 2024 को शाम 5 बजे जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की पर रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है। जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। वहीं JEE एडवांस्ड 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी।

JEE Main परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced Response Sheet: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएंय़
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां IIT JEE एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट लिखा हो।
  • रिस्पॉन्स शीट की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके इसे सेव करें।

JEE Advanced Answer Key 2024: जल्द आएगी आंसर की

प्रोविजनल आंसर की केवल अस्थाई है और इसमें बदलाव किया जा सकता है। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना फीडबैक, यदि कोई हो, तो उसे पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के अनुसार अंक दिए जाएंगे।

JEE Advanced Answer Key, Result LIVE जेईई एडवांस्ड एग्जाम 26 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article