Jharkhand Academic Council (JAC) Class 12 (Intermediate) admit card 2023 जारी कर दिया गया है। जो विद्यार्थी झारखंड बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इन एडमिट कार्ड को आधिकारिक साइट jacinter-online.com पर जारी किया गया है, हालांकि आप jac.jharkhand.gov से भी अपडेट देख सकते हैं।
छात्र संबंधित स्कूल अधिकारियों से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। वे पहले एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल या चेयरमैन से मुहर या हस्ताक्षर करवाएंगे, फिर इसे छात्रों को जारी किया जाएगा।
संबंधित अधिकारी छात्रों की ओर से उनके लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके जेएसी कक्षा 12 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसिल ने वेबसाइट पर जेएसी कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 पहले ही जारी कर दिया है। जो लोग आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड नहीं ले जाएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Direct Link for JAC Jharkhand Class 12th Admit Card
Jharkhand Academic Council ने जेएसी 10वीं परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड 28 जनवरी, 2023 को रिलीज कर दिया था, तब से 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, जो छात्र JAC बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले हैं, उन्हें इस पेज पर को समय समय पर विजिट करने की जरूरत है, क्योंकि यहां लगातार जेएसी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े अपडेट को कवर किया जा रहा है।
पिछले साल से अलग होगा JAC Board Paper
पिछले साल कोरोना माहामारी की वजह से सिलेबस को कम कर दिया गया था, जबकि इस बार 100 प्रतिशत सिलेबस में से सवाल पूछे जाएंगे।
