JAC Delhi Counselling 2026: जॉइंट एडमिशन कमेटी की काउंसलिंग शुरू, बीटेक और बीआर्क कोर्स में मिलेगा दाखिला

JAC Delhi Counselling 2026 : जैक दिल्ली काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) दिल्ली ने बीटेक और बीआर्क कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की शुरुआत कर दी है।

JAC Delhi Counselling 2026 : जैक दिल्ली काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) दिल्ली ने बीटेक और बीआर्क कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की शुरुआत कर दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 28 मई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जून 2026 रात 11:30 बजे तक तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.delhi.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग प्रक्रिया दिल्ली के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे DTU, NSUT, IIIT-Delhi, IGDTUW और DSEU में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

JAC Delhi Counselling 2026: जैक दिल्ली काउंसलिंग

JAC Delhi Counselling 2026: जैक दिल्ली काउंसलिंग

इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास JEE Main 2026 स्कोर होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को 12वीं परीक्षा निर्धारित विषयों के साथ पास करनी होगी। दिल्ली क्षेत्र के छात्रों के लिए कई संस्थानों में 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं, जबकि बाकी 15 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी। JAC Delhi Counselling 2026 के तहत उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन-कम-काउंसलिंग फीस 1500 रुपये जमा करनी होगी। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI जैसे ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

End of Feed