Jharkhand Academic Council (JAC) 11th Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। राज्य बोर्ड व एडमिट कार्ड डाउनलोड संबंधी जानकारी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकता है। बता दें, परीक्षा नियमानुसार, परीक्षा हॉल में एक आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा, ऐसा न होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छात्र नहीं डाउनलोड कर सकते प्रवेश पत्र
झारखंड की 11वीं परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें, कि वे खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल अधिकारी आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करके जेएसी 11वीं एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे प्रिंसिपल या चेयरमैन से इस पर मुहर लगवाएंगे।
स्कूल अथॉरिटी जेएसी कक्षा 11वीं एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- झारखंड 11वीं परीक्षा के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, कक्षा XI परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अब, स्कूल लॉगिन के माध्यम से प्रवेश करें।
- एडमिट कार्ड के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें
- जेएसी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसमें दी गई डिटेल चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
कैसे मिलेंगे झारखंड 11वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड
झारखंड राज्य के छात्रों को अपने हॉल टिकट अपने संबंधित स्कूलों से लेने होंगे। विसंगतियां यानी एडमिट कार्ड में किसी गलती के होने पर, तुरंत स्कूल से संपर्क करें। इसके अलावा, परिषद ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के मॉडल प्रश्न पत्र भी अपलोड किए हैं।
