ISRO YUVIKA 2026: बच्चों से जब भी पूछा जाता है कि वह बड़े होकर क्या करना चाहते हैं तो अधिकतर का जवाब साइंटिस्ट बनने का और स्पेस में जाने का होता है। ऐसे में अगर आपको भी विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दिलचस्पी है और सच में आप स्पेस साइंस पढ़ना चाहते हैं तो 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) एक खास तरह का इंटर्नशिप प्रोग्राम। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का नाम है 'ISRO YUVIKA 2026'।
इसरो में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका
इसरो के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को संगठन के वैज्ञानिकों से बात करने का मौका मिलेगा और उनके साथ रह कर स्पेस साइंस आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी, जो उनके करियर के लिए लाभकारी साबित होगी। स्पेस साइंस में रुचि करने वाले छात्रों के लिए यह किसी सुनहरे अवसर के कम नहीं है। अगर आपको भी स्पेस साइंस पसंद है और आगे कभी इसरो में काम करने का सपना है तो आप भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ISRO Yuvika 2026: इसरो युविका आवेदन की तिथि
बता दें कि इसरो द्वारा शुरू की जा रही युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 'इसरो युविका 2026' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। छात्र 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रों के पास पूरे एक महीने का समय है। लेकिन फिर उन्हें सलाह दी जाती है कि समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
क्या है ISRO Yuvika 2026 की चयन प्रक्रिया
इसरो युविका प्रोग्राम में उम्मीदवार का चयन कक्षा 8वीं में या अभी हाल ही में हुई 9वीं की दिसंबर परीक्षा में प्राप्त अंकों, क्विज, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के आधार पर होगा। बता दें कि लास्ट परीक्षा में प्राप्त अच्छे अंकों पर 50 प्रतिशत क्विज में प्रदर्शन पर 10 प्रतिशत अंक, साइंस एग्जीबिशन और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेने पर 10 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। इसके आधार पर अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा और छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने एनसीसी, एनएसएस व ओलंपियाड अचीवमेंट में हिस्सा लिया होगा उन्हें उसके अनुसार भी अंक प्रदान किए जाएंगे।
क्या है ISRO Yuvika 2026 की खास बात
इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उनके खाने-पीने, रहने और टिकट तक का पूरा खर्चा इसरो द्वारा उठाया जाएगा।
कैसे करें ISRO Yuvika 2026 के लिए आवेदन
इसरो युविका 2026 में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाएंगे और वहां इसरो युविका के लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
