IOB LBO Admit Card 2025 Released: जारी हुआ इंडियन ओवरसीज बैंक एलबीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

IOB LBO Admit Card 2025 released at iob.in: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iob.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IOB LBO Admit Card 2025 released at iob.in: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की ओर से स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट iob.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।

IBO LBO Admit Card 2025 Released

IBO LBO Admit Card 2025 Released

इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से स्थानीय बैंक अधिकारी परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 200 नंबर के 140 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4th या 0.25 नंबर काटे जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed