IDBI JAM Result 2025 Declared: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IDBI JAM Result 2025) खबर है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर (IDBI JAM Result) दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IDBI JAM Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ भर्ती के लिए परीक्षा 8 जून को आयोजित की थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check IDBI JAM Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले idbibank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IDBI Bank JAM Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
IDBI JAM Result: चार चरणों में उम्मीदवारों का चयन
बता दें आईडीबीआई के इन पदों पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे।
