एजुकेशन

International Yoga Day Speech In Hindi: योग है आत्मा की शक्ति....अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अब तक सबसे दमदार भाषण

International Yoga Day Speech In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण): हर साल योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2014 में की गई थी। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंटरनेशनल योग दिवस पर भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Image

International Yoga Day Speech In Hindi 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अब तक का सबसे सरल व शानदार भाषण

International Yoga Day Speech In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण): योग को शरीर व आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना (International Yoga Day Speech In Hindi) जाता है। यह न केवल एक व्यायाम है, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग करने से ना केवल व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने व इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार (International Yoga Day Speech) होती है। भारत में योग का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। कालांतर में ऋषि मुनियों द्वारा योग का निर्वाह किया जाता रहा है। इतना ही नहीं महर्षि पतंजलि ने भी योग पर किताब लिखी है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर विचार और क्रिया, संयम और पूर्णता व मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

International Yoga Day Speech In Hindi

हर साल योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। बता दें 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन का उद्देश्य योग के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर स्कूल कॉलेज से लेकर अन्य शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक स्थलों व अन्य सरकारी संस्थाओं में योग का आयोजन किया जाता है। लोग सुबह सुबह योग करते हैं।

साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए योग दिवस पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं।

International Yoga Day Speech, Bhashan In Hindi: योग दिवस पर सबसे छोटा व शानदार भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण एवं मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी लोग यहां योग दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग हमें केवल स्वस्थ शरीर ही नहीं देता, बल्कि सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। यह हमें अपने मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना सिखाता है।

ध्यान रह अपने भाषण के दौरान योग के महत्व व इतिहास का जिक्र करना न भूलें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें यह संदेश देता है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे, तभी अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे और समाज तथा देश के विकास में योगदान दे सकेंगे। इसलिए हमें योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article