एजुकेशन

International Education Day 2024: कब मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, जानें इसका इतिहास, थीम व महत्व

International Education Day 2024 Date, Theme and History: दुनियाभर में शिक्षा के महत्व को प्रचारित और प्रसारित करने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

Image

International Education Day 2024

International Education Day 2024 Date, Theme and History: शिक्षा सबका मौलिक अधिकार है। इससे दुनिया की अधिकांश कठिनाइयों और चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। हालांकि, आज भी दुनिया के कई कोनों में लोग शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में शिक्षा के महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करने के लिए हर साल 24 जनवरी (International Education Day 2024 Date) को अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को विभिन्न देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

International Education Day History: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 3 दिसंबर 2018 को प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 24 जनवरी 2019 को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। वहीं, इस साल 24 जनवरी को दुनिया भर में छठा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाएगा। यह खास दिन वैश्विक शांति और स्थायी विकास के मूल उद्देश्यों को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका को उजागर करता है।

International Education Day Theme 2024: इस साल की थीम

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के माध्यम से शिक्षा के महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रचारित और प्रसारित किया जाता है। इसके लिए हर साल एक थीम तय की जाती है। इस साल अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम लर्निंग फॉर लास्टिंग पीस (Learning for Lasting Peace) है। इस थीम को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को ने इस साल के समारोहों को हेट स्पीच से निपटने में शिक्षा और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित किया है।

International Education Day Importance: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता लाना है। मनुष्य के जीवन में शांति और विकास सबसे जरूरी चीजें हैं और इसे हासिल करने का एकमात्र तरीका शिक्षा ही हो सकती है। समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दे। जिससे हर व्यक्ति और बच्चों तक मुफ्त और बुनियादी शिक्षा जल्द से जल्द पहुंच सके।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article