इंडियन आर्मी में BSc Nursing करने का सुनहरा मौका: NEET UG पास छात्राओं के लिए सेना में लेफ्टिनेंट बनने की पूरी जानकारी

नीट यूजी पास करने वाली छात्राओं के लिए भारतीय सेना के नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक महिला उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in से प्रक्रिया पूरी कर पाएंगी।

Indian Army BSc Nursing Admission 2026: हाल ही में नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की गई है। नतीजे जारी होने के बाद आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज ने भारतीय सेना के विभिन्न कमांड अस्पतालों में संचालित होने वाली 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया के लिए आवेदन स्वीकार करने की जानकारी साझा की है। यदि आपने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की परीक्षा पास कर ली है और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ-साथ देश सेवा करने का जज्बा भी है, यह आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

Indian Army BSc Nursing Admission 2026

Indian Army BSc Nursing Admission 2026 (Photo - AI)

मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना के मिलेगा। इतना ही नहीं इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिला उम्मीदवारों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में पर्मानेंट या शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जो अपने आप में एक प्रतिष्ठित और सम्मानजनक करियर है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

End of Feed