Indian Army Agniveer Admit Card: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा एडमिट कार्ड, 17 अप्रैल से परीक्षा की शुरुआत

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 16, 2023, 08:28 PM IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर भारतीय सेना के उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स को भी देख सकते हैं और साथ ही डायरेक्ट लिंक को भी चेक कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card Download: भारतीय सेना कल 17 अप्रैल को अग्निवीर कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) की शुरुआत करेगी। इंडियन आर्मी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यहां पर भी चेक कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 Download

भारतीय सेना अग्निवीर प्रवेश पत्र 2023

इंडियन आर्मी की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में पूरे भारत में स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा शामिल होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर एआरओ की ओर से भर्ती रैली शामिल होगी।

End of Feed