एजुकेशन

Indian Army Agniveer Admit Card: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा एडमिट कार्ड, 17 अप्रैल से परीक्षा की शुरुआत

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 16, 2023, 08:28 PM IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर भारतीय सेना के उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स को भी देख सकते हैं और साथ ही डायरेक्ट लिंक को भी चेक कर सकते हैं।

Image

भारतीय सेना अग्निवीर प्रवेश पत्र 2023

Indian Army Agniveer Admit Card Download: भारतीय सेना कल 17 अप्रैल को अग्निवीर कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) की शुरुआत करेगी। इंडियन आर्मी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यहां पर भी चेक कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में पूरे भारत में स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा शामिल होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर एआरओ की ओर से भर्ती रैली शामिल होगी।

भारतीय सेना अग्निवीर प्रवेश पत्र 2023: Indian Army Agniveer Admit Card Download Direct Link

Indian Army Agniveer Exam Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा प्रवेश पत्र

सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अग्निवीर के लिए लॉग इन लिंक को क्लिक करें।

यहां अपने इंडियन आर्मी लॉग इन क्रेडेंशियल्स को कुंजी में दर्ज करें।

सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आगे की जरूरत के लिए इंडियन आर्मी एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी सेना में भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी या फिर अग्निवीर भर्ती से जुड़े अपडेट्स इसी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article