IIT ने शुरू किया ड्रोन और स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर का नया कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

IIT Jodhpur launches new course for drone and spacecraft engineers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

IIT Jodhpur launches new course for drone and spacecraft engineers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक नया अवसर शुरू किया है। संस्थान के अनुसार, इस कार्यक्रम में छात्रों को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की बुनियादी पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह नया कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो भविष्य में ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, विमानन (Aviation) और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कोर्स का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र विमान डिजाइन, स्पेस सिस्टम, ड्रोन तकनीक, फ्लाइट डायनेमिक्स, प्रोपल्शन सिस्टम, एरोडायनामिक्स और उन्नत कंप्यूटेशनल तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी हासिल कर सकें।

ड्रोन और स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर बनाएगा IIT

ड्रोन और स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर बनाएगा IIT

कैसे मिलेगा एडमिशन

इस कोर्स में प्रवेश JEE Advanced के माध्यम से होगा। यानी वही छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे, जो JEE Advanced क्वालिफाई करने के बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT जोधपुर में सीट हासिल करेंगे। जो छात्र एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखते हैं, उन्हें JoSAA काउंसलिंग के दौरान IIT जोधपुर के इस नए कार्यक्रम को अपने विकल्पों में शामिल कर सकते हैं। यह कोर्स भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

End of Feed