IIT JAM Scorecard 2024 Released: आईआईटी जेएएम की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IIT JAM Scorecard 2024) खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने आज यानी 2 अप्रैल को आईआईटी जेएएम परीक्षा 2024 का स्कोर कार्ड जारी कर (IIT JAM Scorecard) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर (IIT JAM Scorecard 2024 Download) सकते हैं। बता दें रिजल्ट 20 मार्च को जारी किया गया था।
IIT JAM Scorecard: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
आईआईटी जेएएम की परीक्षाएं 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:30 तक थी। जबकि दूसरी पाली की परक्षाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5:30 तक थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।IIT JAM Scorecard 2024 Download
- jam.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IIT JAM Scorecard 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगे गए विवण दर्ज करें।
- स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
