एजुकेशन

IIT JAM Registration 2024: आईआईटी जेएएम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी , अब इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

​​IIT JAM Registration 2024, IIT JAM Registration 2024 Last Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने जेएएम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

IIT JAM Registration 2024: आगे बढ़ी आईआईटी जेएएम रजिस्ट्रेशन की डेट

IIT JAM Registration 2024, IIT JAM Registration 2024 Last Date: आईआईटी जेएएम को लेकर बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT, Madras) ने आईआईटी जेएएम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा (IIT JAM Registration) दिया है। आईआईटी से मास्टर्स और पीएचडी करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 29 अप्रैल 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करने में चूक गए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

IIT JAM Registration 2024: 3000 सीटों पर नियुक्ति

आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के जरिए 2024-25 के लिए 21 आईआईटी में 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3000 सीटों पर नियुक्ति होंगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

IIT JAM Registration 2024: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले jam.iitm.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIT JAM Registration 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मांगी गई सभी जानकारी व दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवदेन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

IIT JAM Registration 2024 Last Date

बता दें आईआईटी मद्रास ने कैमिकल और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में संयुक्त एमएससी पीएचडी कार्यक्रम 2024 से हटा दिया है, जो कि पहले आईआईटी खड़गपुर द्वारा पेश किया गया था। आईआईटी के अलावा भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में 2000 से अधिक सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article