IIT BHU में दाखिले से पहले देना होगा डोप टेस्ट, UGC की नई पहल

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT BHU में एडमिशन लेने वाले हर नए छात्र को यूनियन आधारित ड्रग टेस्ट से गुजरना होगा। इसके मद्देनजर IIT BHU ने इसके लिए 9 सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी है।

वाराणसी। देश के शिक्षण संस्थाओं को नशा मुक्त करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने नई पहल की है। कैंपस में दाखिले के पहले अब छात्रों का डोप टेस्ट होगा, ताकि ये पता लग सके कि छात्र कहीं नशे का आदी तो नहीं है। इसकी शुरुआत IIT BHU से होने जा रही है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT BHU में एडमिशन लेने वाले हर नए छात्र को यूनियन आधारित ड्रग टेस्ट से गुजरना होगा। इसके मद्देनजर IIT BHU ने इसके लिए 9 सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी है।

IIT BHU में एडमिशन से पहले  यूरिन आधारित डोप टेस्ट

IIT BHU में एडमिशन से पहले यूरिन आधारित डोप टेस्ट

कैम्पस को नशा मुक्त बनाना उद्देश्य

IIT BHU में हर साल 1520 छात्र बीटेक में एडमिशन लेते हैं। जबकि 700 छात्र एमटेक, पीएचडी में दाखिला लेते हैं। ऐसे में इस बार दाखिले की प्रक्रिया में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। एडमिशन लेने वाले छात्रों को यूरिन बेस्ड ड्रग टेस्ट देना होगा। ये आदेश UGC के Vision Document on Narcotics Control 2026-2029 का हिस्सा है। इसके तहत UGC ने सभी Centrally Funded Institutes यानी IIT, IIM और Central University को कैंपस को ड्रग फ्री बनाने का आदेश दिया है।

End of Feed