एजुकेशन

CAT Admit Card 2023: IIM लखनऊ ने जारी किया कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, यह रहा लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 7, 2023, 05:39 PM IST

CAT Admit Card 2023 Download Link: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने आज, 7 नवंबर, 2023 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को iimcat.ac.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड

Indian Institute of Management (IIM) Lucknow Common Admission Test (CAT) 2023 Admit Card जारी हो गया। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने आज, 7 नवंबर, 2023 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को iimcat.ac.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे CAT Admit Card 2023 Download कर सकते हैं।

IIM CAT 2023 Admit Card: How to Download

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर इन नाम से जानकारी मिलेगी — Admit Card for CAT 2023 is live. Please login with your User id , Password and download
  • इसका मतलब है कि एडमिट कार्ड आ गया है, लेकिन इसे डाउनलोड करने के लिए पहले यूजर आईडी, पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेना न भूलें।

कब है सीएटी परीक्षा की तिथि - CAT 2023 Exam Date

CAT Admit Card 2023 Link अब ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और कैट आवेदन संख्या/उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। CAT 2023 Exam 26 नवंबर, 2023 को तीन स्लॉट में आयोजित होने वाली है। परीक्षा का स्लॉट 1 सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि स्लॉट 2 और स्लॉट 3 क्रमशः 12.30 से 2.30 बजे और 4.30 और 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article