एजुकेशन

IGNOU TEE June Result 2024 Released: जारी हुआ इग्नू टीईई परीक्षा का रिजल्ट, यहां डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

IGNOU TEE June Result 2024 Released: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU ने टीईई जून 2024 परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (IGNOU TEE June Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

IGNOU TEE June Result 2024: यहां देखें इग्नू टीईई परीक्षा का रिजल्ट

IGNOU TEE June Result 2024 Released: इग्नू टीईई जून 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टीईई जून 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IGNOU TEE June Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (IGNOU TEE June 2024 Result) सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IGNOU TEE June Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इग्नू टीईई जून 2024 की परीक्षा 7 जून से 15 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक थी। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check IGNOU TEE June Result 2024

  • ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU TEE June Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IGNOU TEE June Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रोग्राम कोड
  • पाठ्यक्रम व सब्जेक्ट कोड
  • कैटेगिरी
  • रिजल्ट
  • मार्क्स ग्रेड

इग्नू टीईईट जून 2024 परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article