IGNOU TEE Registration 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2023 टर्म एंड परीक्षा (TEE) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा (IGNOU TEE December Registration 2023) दी है। बता दें यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख पहले 15 अक्टूबर 2023 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। इग्नू की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ओडीएल और ओएल पाठ्यक्रम टर्म एंड परीक्षा दिसंबर 2023 के लिए अभ्यर्थी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 22 अक्टूबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां देखें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।
IGNOU TEE December Registration 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IGNOU TEE December Registration 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर अन्य जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
