IGNOU Startup Competition 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने देश भर के अपने छात्रों और एलुमनाई के लिए 'IGNOU स्टार्टअप कॉम्पिटिशन 2026' का ऐलान किया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योर्सशिप की भावना को बढ़ावा देना है। इस पहल का आयोजन इग्नू की 'इंसटीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल' (IIC) द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि इस मंच के जरिए देश भर के प्रतिभाशाली और उभरते हुए नए एंटरप्रेन्योर्स को पहचान और सही मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वह 'आत्मनिर्भर भारत' की सोच को और बढ़ावा दे पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इस कॉम्पिटिशन के लिए आवेदन कौन कर सकता है, चयन प्रक्रिया क्या है और कॉम्पिटिशन जीतने पर आपको क्या मिलेगा?
IGNOU (Photo - AI)
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रतियोगिता में इग्नू के सभी वर्तमान छात्र और पास-आउट छात्र हिस्सा ले सकते हैं। बस शर्त यह है कि उनके पास अपना खुद का कोई इनोवेटिव बिजनेस आइडिया हो या फिर वे पहले से ही कोई स्टार्टअप या बिजनेस वेंचर चला रहे हों।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इग्नू स्टार्टअप कॉम्पिटिशन 2026 में विजेताओं का चुनाव दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में स्क्रीनिंग और उसके आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में पिचिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा।
पहला चरण स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग: ऑनलाइन जमा किए गए सभी आवेदन फॉर्मों की समीक्षा एक्सपर्ट्स की एक समिति करेगी। बिजनेस आइडिया की मौलिकता, समाज पर प्रभाव और उसकी क्षमता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चुना जाएगा।
दूसरा चरण पिचिंग सेशन: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को जूरी के सामने अपने स्टार्टअप का प्रेजेंटेशन देना होगा। विश्वविद्यालय चयनित उम्मीदवारों के साथ एक प्रेजेंटेशन टेंपलेट साझा करेगा। इस प्रेजेंटेशन टेंपलेट में स्टार्टअप की गुणवत्ता, इनोवेशन और प्रेजेंटेशन के आधार पर अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।
पुरस्कार: प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जीतने वाले उम्मीदवार को 'बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड 2026' से सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
इच्छुक छात्र और पूर्व छात्र आधिकारिक Google Form लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। नोटिफिकेश और फॉर्म का लिंक इस प्रकार है -
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
यदि आपके पास भी कोई अनोखा और सफल बिजनेस आइडिया है, तो इग्नू का यह प्लेटफॉर्म आपके उद्यमिता के सपने को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
