IGNOU June TEE 2026: इग्नू टर्म एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, इस दिन तक बिना लेट फीस के कर सकते हैं आवेदन

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब बिना लेट फीस के छात्र 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। आवेदन की अंतिम तिथि केवल ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स के छात्रों के लिए है। जो छात्र अभी तक टर्म एंड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं है वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IGNOU June TEE 2026

IGNOU June TEE 2026

क्या है इग्नू टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन?

IGNOU June Term End 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। बता दें कि उम्मीदवार अब 26 अप्रैल तक बिना लेट फीस के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक है।

End of Feed