IGNOU JAT Exam Date 2023, IGNOU JAT Phase 2 Exam Date 2023: इग्नू जीनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इग्नू जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट फेज 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सेकेंड फेज की परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीद है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन से चार दिन पहले घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
IGNOU JAT Exam Date 2023: यहां देखें इग्नू जेएटी फेज 2 परीक्षा की तारीख
IGNOU JAT Exam Date 2023
सबसे पहले nta.nic.in पर जाएं।होमपेज पर जाकर IGNOU Junior Assistant Typist Exam Date 2023 लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
