एजुकेशन

IGNOU B.Ed Admission 2026: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या है आवेदन की आखिरी तारीख और योग्यता

IGNOU B.Ed Admission 2026: इग्नू से बीएड कोर्स करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है। आइए अब आपको बताएं कि कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है।

Image

इग्नू बीएड प्रवेश 2026

IGNOU B.Ed Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) बीएड (B.Ed) कोर्स के लिए उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यदि आप भी इग्नू से बीएड कोर्स करना चाहते हैं तो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी के माध्यम रजिस्ट्रेशन करेंगे और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए अब आपको बताएं की IGNOU B.Ed 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है और इसका आवेदन शुल्क क्या है।

IGNOU B.Ed 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इग्नू से बीएड कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से साइंस, सोशल साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की अंतिम परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी बीएड कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कोर्स के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। बता दें कि इग्नू से बीएड कोर्स के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

क्या है चयन प्रक्रिया?

बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि इग्नू द्वारा बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को उनके अंकों के आधार पर लिस्ट निकाली जाएगी और चयनित उम्मीदवार यूनिवर्सिटी पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे।

IGNOU B.Ed 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. IGNOU B.Ed 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in पर जाना है।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को IGNOU B.Ed 2026 का लिंक दिखाई देगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।

4. उम्मीदवार मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी का प्रयोग कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।

5. उसके बाद, लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी है।

6. उम्मीदवार अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।

7. दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और सबमिट कर प्रक्रिया पूरी करनी है।

8. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें और पीडीएफ बनाएं।

क्या है IGNOU B.Ed 2026 का आवेदन शुल्क?

बीएड कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जिसका भुगतान उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article