एजुकेशन

IDBI JAM Grade O Admit Card: आईडीबीआई बैंक ने जारी किया जेएएम, ग्रेड ओ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, idbibank.in से करें डाउनलोड

IDBI JAM Grade O Admit Card Download: आईडीबीआई बैंक ने आईडीबीआई जेएएम, ग्रेड ओ एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे idbibank.in व खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IDBI JAM Grade O Admit Card Download कर सकते हैं।

Image

आईडीबीआई जेम ग्रेड ओ एडमिट कार्ड

IDBI JAM Grade O Admit Card Download: आईडीबीआई बैंक ने जेएएम, ग्रेड ओ परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड निकाल दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा (IDBI JAM Grade O Exam) के लिए फॉर्म भरा था, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in व खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IDBI JAM Grade O Admit Card Download कर सकते हैं।

IDBI JAM Grade O Admit Card वेबसाइट पर 15 दिसंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा, लेकिन इसे जल्द से जल्द डाउनलोड करना सही होगा।

IDBI JAM Grade O Admit Card How to Check

  • आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध Career Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को IDBI JAM Grade O Admit Card Download Link पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद IDBI JAM Grade O Admit Card Download करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

IDBI JAM Grade O Exam

इस परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया जाएगा, बता दें, आईडीबीआई बैंक इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम), ग्रेड 'ओ' (2025-26) - जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती करने वाला है। इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

परीक्षा के बारे में

जनरलिस्ट पदों के लिए प्रश्न पत्र में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। विशेषज्ञ पदों के लिए प्रश्न पत्र में 260 अंकों के 260 प्रश्न होंगे। समय अवधि 165 मिनट है। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर सभी पेपर द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होंगे। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई या 0.25 अंक काटे जाएंगे।

अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article