एजुकेशन

ICSI CSEET Result 2024 OUT: जारी हुआ कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, icsi.edu पर करें चेक

CSEET 2024 Result Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट या CSEET रिजल्ट 2024 आज - 18 नवंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार icsi.edu से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट

Institute of Company Secretaries of India (ICSI) Company Secretary Executive Entrance Test or CSEET Results 2024 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इन रिजल्ट्स को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ठीक 11 बजे इन परिणामों की घोषणा की गई है। सबसे तेज रिजल्ट की जानकारी यहां दी गई है, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखें।

ICSI CSEET Exam 2024

ICSI CSEET परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी। अंकों का अलग-अलग विषयवार ब्यौरा भी संस्थान द्वारा अंतिम परिणाम के साथ साझा किया जाएगा।

CSEET 2024 Result How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर, ICSI CSEET Result 2024 Tab पर क्लिक करें।
  • अब CSEET 2024 Result Link पर क्लिक करें।
  • CSEET 2024 Result Login करें।
  • CSEET 2024 Result Online Check करें।
  • CSEET 2024 Result Download करें।

अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि आपका एप्लिकेशन यूजरनेम और पासवर्ड और लॉग इन करें।

ICSI CSEET Result 2024 Date 18 Nov
ICSI CSEET Result 2024 Time 11 AM
ICSI CSEET Result 2024 Website icsi.edu
सभी ध्यान दें कि संस्थान उम्मीदवारों को हार्डकॉपी मार्कशीट साझा नहीं करेगा। ई-रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट वेबसाइट पर रिजल्ट घोषणा के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article