ICSI CSEET June 2026 Registration Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) की रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ा (ICSI CSEET June 2026 Registration) दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी (ICSI CSEET June Registration 2026 Date) निर्धारित थी। वहीं अब इसे बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
ICSI CSEET June 2026 Exam Date: कब होगी सीएसईईटी जून की परीक्षा
सीएसईईटी जून 2026 की परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे परीक्षा ऑफलाइन मोड में निर्धारित होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद बिना लेट फीस के एग्जाम एनरोलमेंट की प्रक्रिया 1 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं अतिरिक्त शुल्क के साथ यह मौका 20 अप्रैल तक का दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ICSI CSEET June 2026 Registration: ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ICSI CSEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICSI CSEET Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
ICSI CSEET June Registration 2026 Fees: आईसीएसआई सीएसईईटी के लिए आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑप इंडिया ने फीस स्ट्रक्चर में कुछ खास बदलाव किया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 7500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एनरोलमेंट फीस 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) व पीएच (PH) वर्ग के उम्मीदवाीरों को नियमानुसार शुल्क में छूट दिया जाएगा।
