ICSI CSEET July 2024 Result Date and Time: बड़ी खबर! कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ICSI CSEET July 2024 Result Date and Time का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खबर है कि
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम इसी जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।
ICSI CSEET July 2024 Result Date
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट 20 जुलाई को जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर जानकारी दी जाएगी।
ICSI CSEET July 2024 Result Time
आईसीएसआई ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।
ICSI CSEET July 2024 Exam
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का आयोजन 6 जुलाई, 7 जुलाई और 8 जुलाई, 2024 को किया गया था। परिणाम के साथ-साथ प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का ब्यौरा संस्थान की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ICSI CSEET July 2024 Result Website
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) रिजल्ट 2024 की घोषणा icsi.edu पर की जाएगी। हालांकि उम्मीदवार https://www.timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट देख सकेंगे
ICSI CSEET July 2024 Result How to Check Online
- आधिकारिक वेबसाइट-icsi.edu पर जाएं
- दिखाई देने वाले होमपेज पर, ICSI CSEET July 2024 Result पर क्लिक करें
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- परिणाम देखें और इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें
CSEET परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को CBT और Viva Voce दोनों के लिए न्यूनतम अंक मानदंड को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर (CBT + Viva Voice) 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
