एजुकेशन

ICSI CS Executive Result June 2024: घोषित हुए CS कार्यकारी परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICSI CS Executive Result June 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई सीएस कार्यकारी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिजल्ट्स को icsi.edu पर से चेक व डाउनलोड कर सकते है। परिणाम के साथ मेरिट सूची और अंकों का विषयवार विवरण जारी किया है।

Image

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जून 2024 जारी हो गया

ICSI CS Executive Result June 2024: Institute of Company Secretaries of India, ICSI CS Executive Result की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को icsi.edu पर जारी किया गया है। उम्मीदवार ICSI CS Executive Result 2024 के साथ मेरिट सूची और अंकों का विषयवार विवरण भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, e-result-cum-marks statement चेक करने का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया गया है।

Professional Course के उम्मीदवारों के लिए, दस्तावेज की एक फिजिकल कॉपी उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी। यदि उम्मीदवारों को 30 दिनों के भीतर यह कॉपी नहीं मिलती है, तो उन्हें ICSI को रिपोर्ट या संपर्क करना होगा। उम्मीदवारों को अंक देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या चाहिए होगी।

CS Executive Result 2024 कैसे देखें

  • CS Executive Result 2024 Website icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर, CS Executive Result 2024 Link पर क्लिक करें
  • अगले चरण में, 'Click here to view Result and Download E-Mark Sheet' पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • CS Executive Result 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • CS Executive Result 2024 Download करें।

ICSI छात्रों को उनके अनुरोध पर उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियों के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। परिणाम घोषित होने के 45 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिका की प्रति प्रदान की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article