एजुकेशन

ICMAI CMA Admit Card 2024: जारी हुए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट एडमिट कार्ड, icmai.in से करें डाउनलोड

ICMAI CMA Admit Card 2024 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेट ऑफ इंडिया (ICMAI) ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार icmai.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से ICMAI CMA Admit Card 2024 Download कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा तिथि भी चेक कर सकते हैं।

Image

आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2024

ICMAI CMA Admit Card 2024 Download: Institute of Cost Accountants of India (ICMAI) Cost and Management Accountant Admit Card 2024 जारी कर दिया गया है। बता दें, परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार icmai.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से ICMAI CMA Admit Card 2024 Download कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा तिथि भी चेक कर सकते हैं।

दिसंबर 2024 के लिए ICMAI CMA परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • इंटरमीडिएट: 10-17 दिसंबर, 2024
  • फाउंडेशन: 15 दिसंबर, 2024

ICMAI CMA Admit Card 2024 Steps to Download

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें:-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।

चरण 2: ICMAI CMA Admit Card 2024 Download Link पर जाएं।

चरण 3: आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको पंजीकरण संख्या व अन्य विवरण भरने होंगे।

चरण 4: ICMAI CMA दिसंबर परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: ICMAI CMA Admit Card 2024 Download करें।

परीक्षा में चार पेपर होंगे जो दो पालियों में आयोजित किये जाएंगे: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article