ICAI CA November 2024 Application Window: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए नवंबर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। जो उम्मीदवार Insurance and Risk Management (IRM) Technical Examination and International Taxation – Assessment Test (INTT-AT) जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर या खबर में दिए लिंक से ऐसा कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन विंडो फिर से खुल गई (image - canva)
कब तक खुली है आवेदन विंडो
ICAI CA November Exam के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 तक है। यानी उम्मीदवारों के पास दो दिनों का अतिरिक्त समय है। जो उम्मीदवार ऊपर बताए गए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 600 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस में
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और PQC परीक्षाओं के लिए समयसीमा को 28 दिनों से घटाकर 17 दिन किया गया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स यानी Insurance and Risk Management (IRM) Technical Examination and International Taxation – Assessment Test (INTT-AT) के लिए परीक्षा आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया को आज 11 सितंबर 2024 (सुबह 11.00 बजे) से फिर से खोला जा रहा है, इच्छुक छात्र 12 सितंबर 2024 (रात 11.59 बजे) तक 2 (दो दिन) के लिए विलंब शुल्क (600/- रुपये) के साथ आवेदन कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2024: आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें:-
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और खुद को पंजीकृत करें।
- एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और विलंब शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
ICAI CA November 2024 Exam Date
आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा जुलाई में की गई थी। ग्रुप 1 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा 1, 3 और 5 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी और ग्रुप 2 की परीक्षा 7, 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा 5, 7, 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
