एजुकेशन

ICAI CA Exam Postponed: सीए जनवरी की फाउंडेशन परीक्षा हुई स्थगित, जानें किस दिन होगा एग्जाम

ICAI CA January 2025 Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट जनवरी 2025 फाउंडेशन परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। परीक्षा 14 जनवरी को होनी निर्धारित थी, लेकिन अब इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। एग्जाम की नई तारीख ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर अपलोड कर दी गई है।

Image

सीए जनवरी की फाउंडेशन परीक्षा हुई स्थगित

Photo : Times Now Digital

ICAI CA January 2025 Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट जनवरी 2025 फाउंडेशन परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। परीक्षा 14 जनवरी को होनी निर्धारित थी, लेकिन अब इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। एग्जाम की नई तारीख ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर अपलोड कर दी गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीए फाउंडेशन 14 जनवरी की परीक्षा को 16 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया गया है।

एग्जाम स्थगित पर आईसीएआई ने यह भी कहा है कि तय शेड्यूल के किसी भी दिन को केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार या स्थानीय प्राधिकरण की ओर से जारी सार्वजनिक छुट्टी पर भी परीक्षा कार्यक्रम्र में कोई बदलाव नहीं होगा। सीए जनवरी 2025 इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

ICAI CA Exam Revised Schedule ऐसे करें चेक

  • रिवाइज्ड शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Announcements के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Reschedule of Chartered Accountants Examination, January-2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम डिटेल्स चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICAI CA एप्लीकेशन में करेक्शन

आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर थी। हालांकि, उम्मीदवार अभी भी 26 नवंबर तक 600 रुपये की लेट फीस के साथ सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। आवेदन सुधार विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुली रहेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article