एजुकेशन

IBPS RRB PO Mains Result 2023: घोषित हुए आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

IBPS RRB PO Mains Result 2023 Link: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ibps.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट

IBPS RRB PO Mains Result 2023 आज 25 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 ibps.in पर जारी हुआ है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ऑफिसर स्केल 1 चरण 2 परीक्षा और ऑफिसर स्केल 2 और 3 एकल परीक्षा के लिए परिणाम लिंक जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम क्रेडिंशियल डालकर देख सकेंगे।

IBPS RRB PO Mains Result 2023 देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

IBPS RRB PO Mains Result 2023 How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाएं।
  • IBPS RRB PO Mains Result 2023 Link पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, IBPS RRB PO Mains Result 2023 Download करें, और इसका प्रिंट आउट ले लें।

आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा तिथि

आईबीपीएस ने 10 सितंबर 2023 को आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की। मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस ने साक्षात्कार के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है। स्कोरकार्ड भी बाद में जारी किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article