एजुकेशन

IBPS Vacancy 2026: खुशखबरी! बढ़ाई गई रिक्त पदों की संख्या, देखें परीक्षा का नया पैटर्न

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ा दी है।

Image

IBPS Vacancy 2026

IBPS Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ा दी है। नए अपडेट के अनुसार, पहले PO की 6715 सीटें थीं, अब 7365 कर दी गई हैं, यानी 650 सीटें और जोड़ी गई है। इसी तरह SO में पहले 735 सीटें थीं, अब 1035 हो गई हैं, यानी 300 सीटें और जोड़ी गई हैं। यहां एक और बात ध्यान देने योग्य है कि इच्छुक उम्मीदवार आज 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

अगर IBPS Vacancy 2026 Form नहीं भरा है तो ibps.in पर जाकर अभी अप्लाई कर दें। देखें रिक्तियों का विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा: 1900
केनरा बैंक: 1500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 1100
इंडियन बैंक: 650
इंडियन ओवरसीज बैंक: 550
बैंक ऑफ इंडिया: 500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 500
पंजाब नेशनल बैंक: 504
पंजाब एंड सिंध बैंक: 161
यूको बैंक और यूनियन बैंक: अभी इनकी सीटें घोषित नहीं हुई हैं

परीक्षा पैटर्न में भी हुआ बदलाव

प्रीलिम्स परीक्षा में बदलाव नहीं किया गया है, प्रीलिम्स में 3 सेक्शन रहेंगे, 100 सवाल पूछे जाएंगे जो कि 100 अंकों के होंगे। इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें:

  • अंग्रेजी: 30 सवाल, 30 अंक, 20 मिनट
  • क्वांट: 35 सवाल, 35 अंक, 20 मिनट
  • रीजनिंग: 35 सवाल, 35 अंक, 20 मिनट

मेंस में हुआ बदलाव

इसमें सवाल 145 से बढ़ाकर 170 कर दिए हैं। लेकिन टोटल अंक 200 और टाइम 160 मिनट ही रहेगा।

  • अंग्रेजी: सवाल 35 से 40 किए, लेकिन अंक 40 से घटाकर 20 कर दिए। टाइम भी 40 मिनट से 35 मिनट कर दिया। मतलब अब अंग्रेजी का वेटेज कम है।
  • जनरल अवेयरनेस: ये सबसे बड़ा बदलाव है। पहले 35 सवाल 50 अंक 25 मिनट थे। अब 50 सवाल 60 अंक 35 मिनट। GA स्कोरिंग बन गया है।
  • क्वांट DA & DI: पहले 35 सवाल 50 अंक थे। अब 40 सवाल 60 अंक। टाइम 45 मिनट ही है।
  • रीजनिंग: सवाल 40 और अंक 60 वही हैं, पर टाइम 50 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर दिया। स्पीड चाहिए।
  • डिस्क्रिप्टिव: 2 सवाल, 25 अंक, 30 मिनट। इसमें कोई बदलाव नहीं।

कौन अप्लाई कर सकता है

  • आयु: 1 जुलाई 2026 को 20 से 30 साल। यानी जन्म 2 जुलाई 1996 के बाद और 1 जुलाई 2006 से पहले का न हो।
  • छूट: SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल, PwBD को 10 साल की छूट मिलेगी।
  • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन। 21 जुलाई 2026 तक डिग्री होनी चाहिए।

3 काम की बातें

GA पर फोकस बढ़ाएं

इस बार GA के 60 अंक हैं और टाइम भी ज्यादा मिला है। बैंकिंग अवेयरनेस, करंट अफेयर्स और स्टैटिक GK रोज 1 घंटा जरूर करें। यही मेन्स में गेम चेंजर बनेगा।

इंग्लिश में गलती बिल्कुल न करें

अंक कम हो गए हैं, तो 1 गलत का नुकसान ज्यादा है। 40 सवाल 35 मिनट में करने हैं। पढ़ने की स्पीड और ग्रामर मजबूत रखें।

फॉर्म जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी भर दें

लास्ट दिन वेबसाइट स्लो हो जाती है और पेमेंट फेल होने पर टेंशन होती है। इसलिएफीस जमा करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article