एजुकेशन

IBPS PO Result 2024 OUT: आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS PO Pre Exam Result 2024: आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी IBPS PO के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट IBPS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Result 2024

Photo : iStock

IBPS PO Pre Exam Result 2024 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी IBPS PO के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट IBPS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4455 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं।

योग्य उम्मीदवारों को तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड जो लोग सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे उन्हें भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पीओ के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रीलिम्स का रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

IBPS PO Pre Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check IBPS PO Prelims Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Check Result के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

IBPS PO Prelims Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

IBPS PO Mains Exam Date: कब होगी मेन्स परीक्षा?

जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे, जो 30 नवंबर, 2024 को निर्धारित है। अंतिम चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। इसमें प्रीलिम्स के बाद मेन्स और इंटरव्यू राउंड होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article