IBPS PO Admit Card 2024 Released: जारी हुआ आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

IBPS PO Admit Card 2024 Download Link: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Prelims Admit Card 2024 Download Link at ibps.in: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (IBPS PO Admit Card 2024) आज यानी 11 अक्टूबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

IBPS PO Admit Card 2024

IBPS PO Admit Card 2024

IBPS PO Prelims Admit Card 2024: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इसे डाउनलोड करने की सुविधा 20 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

End of Feed