IBPS Clerk, PO Notification 2024, IBPS RRB Clerk, PO Vacancy 2024: बैंक में क्लर्क और पीओ की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जल्द ही आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर और आरआरबी क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (IBPS Clerk Notification 2024) वाला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईबीपीएस क्लर्क और पीओ की परीक्षाएं अगस्त में (IBPS Clerk Vacancy) संभावित हैं।
IBPS Clerk, PO Notification 2024: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ का नोटिफिकेशन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के क्लर्क और पीओ के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IBPS RRB PO Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां आप क्वालिफिकेशन, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख जान सकेंगे।
