एजुकेशन

IBPS Clerk Mains Result 2022 Declared: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क मेन रिजल्ट, ibps.in पर तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 12:10 PM IST

IBPS Clerk Mains Result 2022: आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क मेन एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Mains Result 2022

IBPS Clerk Mains Result 2022, IBPS Clerk Mains Sarkari Result 2022-23: आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे (IBPS Clerk Mains Result 2023) देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Mains Exam 2022: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया और इसका रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित हुआ। जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य परीक्षा हुई। आईबीपीएस ने आज मुख्य परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। ध्यान रहे कि रिजल्ट चेक करने की सुविधा केवल 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

How to download IBPS Clerk Mains Result 2022

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर IBPS Clerk Mains Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Direct Link - IBPS Clerk Mains Result 2022

IBPS Clerk Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और कैनरा बैंक सहित 11 बैंकों में क्लर्क XII के 6035 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article