एजुकेशन

IB MTS Final Result 2024 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IB MTS Final Result 2024 Declared: इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से एमटीएस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

IB MTS का फाइनल रिजल्ट जारी

IB MTS Final Result 2024 Declared: इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से एमटीएस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2023 को निकली थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 677 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IB MTS Final Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Intelligence Bureau MHA IB Security Assistant SA / Motor Transport MT and Multi Tasking Staff MTS Recruitment 2023 Final Result के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Check Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Intelligence Bureau MTS Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Final Result जारी

गृह मंत्रालय की ओर से, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मेरिट सूची के साथ सामान्य (एमटीएस/जीईएन) परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा की। अनारक्षित/यूआर उम्मीदवारों की सूची में ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस चिह्नित उम्मीदवारों ने आरक्षित श्रेणी की आयु में छूट का लाभ उठाए बिना अपनी योग्यता के आधार पर अर्हता प्राप्त की है। (पी) से चिह्नित रोल नंबर इंगित करते हैं कि दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवश्यक एक या अधिक दस्तावेजों/जानकारी के अभाव में इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम रखा गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article