एजुकेशन

IAS का इंटरव्यू कौन लेता है, पैनल में कितने लोग होते हैं शामिल ?

IAS ka interview kaun leta hai : क्या आप जानते हैं कि आईएएस अधिकारी बनने के लिए कैंडिडेट्स का इंटरव्यू कौन लेता है। अकसर छात्रों के मन में ये सवाल उठता है और इसका जवाब जानना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में चलिये जानते हैं...

Image

IAS Interview

Who takes IAS interview : भारत में यूपीएससी का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हर साल सिविल सेवा के लिए लगभग 8 से 10 लाख लोग आवेदन करते हैं लेकिन परीक्षा में बैठने वालों की संख्या इससे काफी कम होती है। साल 2025 की बात करें तो UPSC CSE 2025 में लगभग 9.37 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से तकरीबन 5.77 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 8.19 लाख थी जबकि करीब 5.49 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठे। इस आंकड़े से प्रशासनिक परीक्षाओं के प्रति युवाओं का क्रेज साफतौर पर देखने को मिलता है। मगर क्या आप जानते हैं कि IAS का इंटरव्यू कौन लेता है ? चलिये इस लेख में जानते हैं।

कौन लेता है IAS का इंटरव्यू ?

दरअसल, आईएएस का इंटरव्यू एक बोर्ड द्वारा लिया जाता है, जिसमें कि बोर्ड चैयरमैन (UPSC के सदस्य) होते हैं। उनके साथ 4 अन्य सदस्य भी होते हैं। ये सदस्य पूर्व नौकरशाह, शिक्षाविद, एक्सपर्ट्स, रक्षा अधिकारी या फिर अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी व्यक्ति होते हैं।

ये इंटरव्यू इसलिये लिया जाता है ताकि कैंडिडेट्स के ज्ञान से ज्यादा उनकी-

  • Personality
  • Decision Making Ability
  • Communication Qualities
  • Leadership Qualities
  • Administrative Aptitude देखा जाता है।
अगर बात करें इंटरव्यू के सवालों की तो यहां आपका DAF (Detailed Application Form), शिक्षा और काम का अनुभव, हॉबी और रुचियां, करंट अफेयर्स, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे, राष्ट्रीय मुद्दे, परिस्थिति आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्या IAS अधिकारी इंटरव्यू लेते हैं ?

कभी-कभी बोर्ड में सेवानिवृत्त IAS, IPS, IFS या अन्य वरिष्ठ अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हो सकते हैं लेकिन इंटरव्यू किसी एक IAS अधिकारी द्वारा नहीं लिया जाता। ये 5 सदस्यों के बोर्ड द्वारा लिया जाता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article